गैरसैंण क्षेत्र शीत लहर की चपेट में
चमोली। गैरसैंण क्षेत्र में गत चौबीस घंटे से हो रही बारिश एवं ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात के कारण संपूर्ण क्षेत्र शीत लहर की चपेट में है। दूधातौली, पेंशर, भराड़ीसैंण, दिवालीखाल, नंदाठौक, खांखर खेत सहित कई ऊंची पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गयी हैं। एसओ गैरसैंण सुभाष जखमोला ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 109 सुबह कालीमाटी से जंगल चट्टी तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। हालांकि दोपहर बाद इसे जेसीबी की मदद से खोल दिया गया। जिससे आवाजाही कर रहे लोगों ने राहत की सांस ली।
