दुकान में शराब पिलाने व बेचने पर दो गिरफ्तार

बागेश्वर। कपकोट थाना पुलिस ने दुकान में शराब पिलाने के जुर्म में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने कहा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम प्रथम द्वारा जमुवाखाल नाचती के पास से प्रमोद सिंह कोरंगा पुत्र मंगल सिंह निवासी दुलम को गिरफ्तार किया है। वह अपने दुकान में अवैध रूप से लोगों को शराब पिला और बेच रहा था। इसी तरह दूसरी टीम ने नया पुल खाईबगड़ के पास त्रिलोक सिंह पुत्र खड़क सिंह निवासी ग्राम लाहुर को 13 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *