नगर पंचायत ने चलाया पॉलीथिन के खिलाफ अभियान
बागेश्वर। नगर पंचायत कपकोट ने नगर में पॉलीथिन का उपयोग करने और मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने 3700 रुपये का हर्जाना वसूला। बुधवार को टीम भराड़ी, कपकोट, पुल बाजार आदि स्थानों पर गए। यहां मास्क नहीं पहनने पर 26 चालान किए। उनसे 3000 का जुर्माना वसूला। इसके अलावा दो चालान पॉलीथिन उपयोग करने पर किया। उनसे 700 जुर्माना समेत 3700 रुपये वसूले। अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार ने कहा यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। किसी को भी पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने दिया जाएगा। यहां सन्नी शर्मा, कवींद्र मेहता, सुंदर कोरंगा रहे।
