बघौरा में बनाये चार माइक्रो कंटेंनमेंट जोन
रुद्रपुर। क्षेत्र में लगातार बढ़ने से रोकने के लिए प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बनाने शुरू कर दिये हैं। जीएस कांवेंट में 55 छात्रों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमित लोगों के घरों को माइक्रोकंटेनमेंट जोन बना दिये हैं। एसडीएम तुषार सैनी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर ग्राम बघौरा में चार कंटेनमेंट जोन बना दिये गये हैं। पीएसएस डॉ राजेश आर्य ने बताया कि ग्रीन वुड स्कूल के 13 छात्र कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है। किसी भी छात्र में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। रेंडम जांच में 13 छात्र पॉजीटिव मिले थे। पीएमएस डॉ आर्य ने बताया कि वर्तमान में सितारगंज क्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 76 लोग हैं। इन सभी को होम आइसोलेट कर घरों तक दवा किट भिजवाई गयी है। सभी की स्थिति सामान्य है।
