निगम रोड पर बना गड्ढा बन रहा मुसीबत का सबब
विकासनगर। निगम रोड पर बना गड्ढा चार माह से स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। रात के अंधेरे में यहां कई बार दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। लेकिन निकाय प्रशासन जनता की समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय निवासी विनोद मल्ल, प्रेम प्रकाश रावत, राघवेंद्र शुक्ला, लोकेश कुमार, सैन सिंह, सुलोचना राणा ने बताया कि चार माह पूर्व सड़क के बीच में गड्ढा बन गया था। इससे यातायात में दिक्कतें आ रही हैं। रात के अंधेरे में यहां अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं, इसके साथ ही कई बुजुर्ग राहगीर में गड्ढे में गिरकर गंभीर घायल हो चुके हैं। बावजूद गड्ढे को नहीं भरा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने निकाय प्रशासन से जल्द गड्ढे को भरने की मांग की है।