तहसील प्रशासन ने सरकारी संपतियों पर लगे बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाए

विकासनगर। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह नेगी ने राजस्व उप निरिक्षकों व राजस्व कर्मियों के साथ तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न कस्बों और बाजारों में आचार संहिता के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान तहसील प्रशासन ने राजनैतिक दलों के बिना परमिशन के लगाए पोस्टर, फ्लैक्स, बैनर, होर्डिंग को पूरी तरह से हटा दिया है। नायब तहसीलदार त्यूणी जितेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में राजस्व कर्मियों ने नया बाजार, गुतियाखाटल गेट, बाजार, मैंदरथ, हनोल, कथियान, दारागाड आदि स्थानों पर लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। बताया कि चुनाव प्रकिया में भाग लेने के साथ आदर्श आचार संहिता का पालन भी हो। नायब तहसीलदार नेगी ने राजस्व उप निरिक्षकों को निर्देशित किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष तरीके से काम करें, हर हाल में आचार संहिता का पालन हो। इस दौरान राजस्व उप निरीक्षक सुरेश जिनाटा, राजस्व उप निरिक्षक श्याम सिंह तोमर, राजस्व उप निरिक्षक अनिल चौहान, राजस्व कर्मी मोहन सिंह, हरेन्द्र रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *