7 हजार की नगदी के साथ तीन जुआरी गिरफ्तार
विकासनगर। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सहसपुर क्षेत्र में तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंबलिंग ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
गुरुवार देर रात पुलिस टीम गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को तीन लोग ताश के पत्तों के साथ जुआ खेलते हुए नजर आये। पुलिस ने तीनों आरोपियों दीपचंद पुत्र टेक सिंह, नसीब पुत्र लियाकत, जुल्फान अली उर्फ राजू पुत्र स्वर्गीय नजीर अली तीनों निवासी सिंघनीवाला थाना सहसपुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने ताश के पत्ते और सात हजार एक सौ पचास रुपये की नगदी बरामद की। एसओ विनोद सिंह राणा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस की टीम में चौकी प्रभारी सभावाला प्रवेश रावत, कांस्टेबल नीरज शुक्ला, दीपक कुमार व विपिन कुमार शामिल रहे।
