एनएसएस स्वयं सेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाया

चम्पावत। लोहाघाट पीजी कॉलेज में एनएसएस के एक दिनी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर स्वयं सेवकों ने स्वच्छता अभियान संचालित कर कोरोना महामारी से बचाव के लिए किए जाने वाले उपायों पर चर्चा की।वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमन पांडेय के दिशा निर्देशन में स्वयं सेवकों ने कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयं सेवकों ने परिसर में फैले कूड़े को एकत्र कर निस्तारण किया। बौद्धिक सत्र में विवेकानंद के विचारों की युवा पीढ़ी के लिए आवश्यकता विषय पर गोष्ठी हुई। डॉ.अर्चना त्रिपाठी, आरसी भट्ट, नीमा, भावना खर्कवाल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। स्वयं सेवक अनूप, दीपांशु, निकिता, भावना, रोजी, अंजली, ममता ने विवेकानंद और युवाओं की भूमिका पर विचार रखे। प्रशासनिक अधिकारी डॉ.चंद्रा जोशी ने स्वयं सेवियों से आपसी सदभावना के साथ कार्य करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *