चम्पावत में आरसेटी का प्रशिक्षण जारी

चम्पावत। आरसेटी की ओर से चम्पावत में युवाओं को इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग और रिपेयर सर्विसेज का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे युवाओं को स्वरोजगार पाने में मदद मिलेगी। आरसेटी निदेशक आरपी टम्टा ने बताया कि ये प्रशिक्षण 30 दिन तक चलेगा। इसमें तमाम युवा उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण लेकर युवा स्वरोजगार को प्रेरित होंगे। आरसेटी फैकल्टी विजय सिंह लडवाल ने बताया कि गंगा सिंह रावत और गणेश दत्त जोशी को ट्रेनर के रूप में कार्य कर रहे हैं। फैकल्टी प्रकाश चन्द्र, विजय सिंह लडवाल, महेंद्र सिंह, राजेश पंत, छवि दत्त पांडेय आदि सहयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *