निर्वाचन ड्यूटी वाले कर्मियों का हो 50 लाख का बीमा
चम्पावत। विधानसभा चुनाव में निर्वाचन में ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारियों को 50 लाख से अधिक का बीमा देने की मांग मांग उठने लगी है। इसके लिए उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री आनन्द सिंह पुजारी सभी कर्मियों के पक्ष में आकर मांग पत्र राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा है।
प्रांतीय महामंत्री पुजारी ने कहा चुनाव के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लग चुकी है। इसके लिए 14 फरवरी को राज्य में मतदान होगा। कोविड संक्रमण को देखते हुए बीमा कवर देने की मांग की जा रही है। कहा कि उत्तराखंड में कई मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां तक पहुंचना भी जान को जोखिम में डालने के समान है। साथ ही कोरोना की मार भी पड़ रही है। ऐसे में आगामी विधानसभा निर्वाचन ड्यूटी में लगाये गये सभी कार्मिकों के लिए लिए 50 लाख रुपए से अधिक बीमा देना चाहिए। इसके अलावा कोरोना को देखते हुए पीपीई किट आदि आवश्यक उपकरणों की मांग भी की है। उन्होंने पिछले विधान सभा चुनाव, निकाय और पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मियों का अब तक पिछला टीए, डीए आदि का भुगतान करने की मांग उठाई।
