पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया
चम्पावत। आचार संहिता के दौरान पुलिस भी अब अलर्ट मोड में आ गई है। मैदानी क्षेत्र से पहाड़ को जाने वाले प्रत्येक वाहनों की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने सोमवार को सीओ अविनाश वर्मा के नेतृत्व में ककराली गेट पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान करीब एक से डेढ़ घंटे तक चेकिंग की गई। हालांकि पुलिस को किसी भी तरह के मादक पदार्थ और अन्य सामान नहीं मिला। सीओ ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गंभीरता से सीमाओं पर जांच की जा रही है। अवैध सामान के साथ पकड़े गए लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
