कोरोना पॉजीटिव निकले दो आरोपी, पुलिस में अफरा तफरी

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस में उस वक्त हडकंप मच गया जब अवैध चाकू एवं किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो युवक कोरोना पॉजीटिव पाए गए। एक आरोपी को पुलिस ने थाने से ही जमानत दे दी, जबकि छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेज दिया गया। एहतियात के तौर पर पूरे थाना कैंपस को सेनेटाइज किया गया है। क्षेत्र की एक कालोनी के रहने वाले व्यक्ति ने बुधवार को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी को अकेला पाकर पड़ोसी युवक ने उनके साथ दुष्कर्म करना चाहा, लेकिन समय पर वह घर पहुंच गए, जिससे वह कामयाब नहीं हो पाया। आरोपी युवक हैप्पी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। इधर, रिंकू त्यागी पुत्र प्रदीप त्यागी निवासी रुहाना खुर्द छपार मुजफ्फरानगर को एक चाकू के साथ पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस ने गुरुवार को दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया, तब दोनों कोरोना पॉजीटिव पाए गए। आरोपियों के कोरोना पॉजीटिव आने पर पुलिसकर्मी हक्के बक्के रह गए। आनन फानन में एक आरोपी को थाने से जमानत दे दी गई, जबकि छेड़छाड़ के आरोपी हैप्पी को जेल भेजा गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस कर्मियों को आइसोलेट कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *