जिला अस्पताल उपचार को पहुंची महिला कोरोना संक्रमित
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में एहतियातन पर्चा कांउटर के समीप संदिग्ध कोरोना मरीजों की जांच की जा रहीं है। हर रोज यहां औसतन आठ से दस मरीजों की रेपिड टेस्ट से जांच हो रहीं है। शनिवार को भी कई मरीजों की जांच की गई। जिसमें नगर निवासी ही उपचार को पहुंची एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई। रेपिड टेस्ट में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद महिला को एहतियान आरटीपीसीआर जांच के लिए बेस चिकित्सालय भेज दिया है। अस्पताल की पीएमएस डॉ. कुसुम लता ने बताया कि संदिग्ध पाए जाने पर महिला की जांच की गई। जिसमें रेपिड टेस्ट में महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने बताया कि हर रोज जिला अस्पताल में रेपिड टेस्ट से संदिग्ध कोरोना मरीजों की जांच की जा रहीं है।
