नुक्कड़ नाटक के जरिए मतदाताओं को जागरूक किया
पिथौरागढ़। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जनजागरूकता अभियान चलाया। मंगलवार को पूजा भट्ट के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने सिमलगैर,गांधी चौक व धनौड़ा में नुक्कड़ नाटक आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों से धनबल, नशा आदि के दम पर नहीं बल्कि क्षेत्र के विकास के लिए मतदान करने की अपील की।
