टनकपुर समेत चार मार्गों में जाम रहे रोडवेज बसों के पहिए

अल्मोड़ा। चालकों की कमी से रोडवेज डिपो अल्मोड़ा से बसों का नियमित संचालन नहीं हो पा रहा है। सोमवार को भी डिपो से टनकपुर समेत चार मार्गों में बसों के पहिए जाम रहे। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
डिपो कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार सोमवार को अल्मोड़ा से अल्मोड़ा-धरमघर, अल्मोड़ा-टनकपुर, धरमघर-दिल्ली और बागेश्वर-देहरादून मार्ग में बस सेवा बाधित रहीं। जिससे इन मार्गों में यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मजबूरन यात्रियों को दूसरे वाहनों से अधिक किराया देकर यात्रा करनी पड़ी। जबकि बसों का संचालन ठप होने से डिपों को भी एक ही दिन में हजारों की चपत लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *