आंवला सांसद के खिलाफ फूटा पूर्व सैनिकों का गुस्सा
चम्पावत।
बीते दिनों जागेश्वर धाम में यूपी के आंवला क्षेत्र के सांसद धर्मेंद्र कश्यप की अभद्रता पर पूर्व सैनिकों में भी गुस्सा फूटा है। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राष्ट्रीय अध्यक्ष को शिकायती पत्र भेज कार्यवाही की मांग की है। गौरव सेनानी कल्याण समिति संगठन के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने बताया कि भाजपा सांसद के वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। कहा कि राजनीतिक मुद्दा बनाने के लिए पुतला फूंकने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सांसद ने तीर्थ पुरोहितों के मान को ठेस पहुंचाई है, जिससे उनका मन दुखी हुआ है। उन्होंने इस मामले को न्यायालय में पिटीशन दायर कर कार्रवाई की मांग उठाई है। कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री को तत्काल इस पर शिकायती पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजना चाहिए। कहा कि कुछ तथ्य पूर्व सैनिकों को मिल जाए तो वह अपनी ओर से कानूनी कार्रवाई करेंगे। कहा कि भूतपूर्व सैनिक संगठन इस कृत्य का पुरजोर विरोध कर रहा है।
