डॉ. अंबेडर की प्रतिमा लगाने को लेकर दिया ज्ञापन
चम्पावत
लोहाघाट में अनुसूचित जाति संगठन ने नगर के शितला माता मंदिर के पास डॉ. भीमराव अंबेडर की प्रतिमा लगाने को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन दिया। शनिवार को जिलाध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों ने नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा को ज्ञापन देकर कहा कि वह लंबे समय से डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगवाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने डीएम को भी ज्ञापन दिया है। लेकिन अब तक इसमें कोई भी सकारात्मक कार्यवाही नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि शितला माता मंदिर के पास या शिवालय पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा लगवाई जाए। इसके अलावा संगठन ने डिग्री कालेज तिराहे के पास सीसीटीवी और सोलर हैंडपंप लगाने की मांग भी की। इस मौके पर गोपाल, कनौजिया, दिवान सार्की, मनीष थापा, मोनू ,बजीर राम और बद्री राम आदि मौजूद रहे।
