धूमधाम से निकली रविदास जयंती पर शोभायात्रा

रुड़की। संत शिरोमणि रविदास जयंती शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां रहीं। कस्बे के संत शिरोमणि रविदास मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ के बाद गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा रविदास मंदिर से शुरू होकर मोहल्ला हरिजन, मोहल्ला छावनी, पुराना बाजार तथा मुख्य बाजार से होकर गुरुकुल मार्ग से मोहल्ला नई मंडी शिव चौक से होकर रविदास मंदिर पर आकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में आधा दर्जन बैंड बाजों के साथ भारत माता, भगवान शिव पार्वती, मां सरस्वती, संत शिरोमणि रविदास इंडियन आर्मी तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की सुंदर झांकियां मौजूद थी, जो लोगों का मन मोह रही थी। शोभायात्रा के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। इस अवसर पर मदन सिंह खालसा, आकाश, कुलबीर, संजू, सौराज, ऋषि, सुखराम, पाल्ला, शेर सिंह, बबलू, तेलू, रामू आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *