रैली निकाल जागरूक किया
रुड़की। मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पुष्पांजलि के नेतृत्व में स्वयंसेवी छात्राओं ने स्पर्श गंगा अभियान चलाया। अभियान में स्वयंसेवी छात्राओं ने जन जागरूकता रैली निकाली और लक्ष्मी नारायण घाट पर साफ सफाई की। महावद्यिालय की प्रबंधिका जे सिंह, प्राचार्य डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महावद्यिालय से शुरू होकर प्रेम मंदिर, नया पुल गंगा ब्रिज से होते हुए लक्ष्मी नारायण घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुपमा वर्मा, सीमा सहित स्वयंसेवी छात्राओं में साक्षी जैन, विदुषी, विधि, भूमि ,भावना, आरजू अलीशा ,सलोनी ,निवेदिता ,स्नेहा, शालिनी आदि उपस्थित रहीं।
