आशा कार्यकत्री को टक्कर मारने वाले चालक पर कार्रवाई हो

पिथौरागढ़। आशा यूनियन ने आशा कार्यकत्री आभा देवी को टक्कर मारने वाले वाले अज्ञात दोपहिया वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यूनियन की अध्यक्ष इंद्रा देऊपा के नेतृत्व में कार्यकत्रियां डीएम आशीष चौहान से मिली। इस दौरान उन्होंने कहा कि घटना के चार दिन बाद भी कार्यकत्री केा टक्कर मारने वाले चालक का कोई सुराग नहीं लगा है। उन्होंने डीएम से आरोपी चालक को शीघ्र पकड़ने की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रशासन से घायल आशा आभा की मदद करने की भी अपील की है। कार्यकत्रियों का कहना है कि घायल आशा की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। जिला अस्पताल से उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है। ऐसे में परिवार को आर्थिक मदद की दरकार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *