पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार किया
पिथौरागढ़। थल पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने वारंटी हजेता निवासी कुंदन सिंह राठौर को थल केएमओयू स्टेशन से पकड़ा है। वारंटी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। टीम में एसआई पूजा मेहरा, कांस्टेबल राजकुमार शामिल रहे।
