एफआईएच प्रो लीग के लिए भारतीय टीम की घोषणा, सुखजीत सिंह नया चेहरा
भुवनेश्वर,
हॉकी इंडिया ने 26 और 27 फरवरी को भुवनेश्वर में स्पेन के खिलाफ होने वाले एफआईएच पुरुष प्रो लीग मैचों के लिए 20 सदस्यीय टीम का ऐलान किया।
टीम का नेतृत्व मिडफील्डर मनप्रीत सिंह करेंगे, जबकि हरमनप्रीत सिंह उपकप्तान होंगे। टीम में पंजाब के युवा फॉरवर्ड सुखजीत सिंह नया चेहरा होंगे।
इस मौके पर मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, हमने स्पेन के खिलाफ खेलने के लिए एक संतुलित समूह चुना है। इसमें स्ट्राइकर सुखजीत सिंह को शामिल किया गया है, जो एक नया चेहरा हैं।उन्होंने पिछले महीने कैंप के दौरान प्रभावित किया था और चयन के बाद से कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
प्रो लीग मैचों के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:
गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, सूरज करकेरा
डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह (उपकप्तान ), मनदीप मोर, सुरेंद्र कुमार, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह, दीपसन टिर्की
मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह (कप्तान), विवेक सागर प्रसाद, हार्दिक सिंह, जसकरण सिंह, शमशेर, नीलकांत शर्मा, आकाशदीप सिंह
फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, शिलानंद लकड़ा, सुखजीत सिंह, अभिषेक
स्टैंडबाय: कृष्ण बहादुर पाठक, अमित रोहिदास, राजकुमार पाल, मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह, दिलप्रीत सिंह
