ग्लोबल मार्केट पर यूक्रेन संकट का प्रेशर, शेयर बाजार में उथल-पुथल जारी

 

नईदिल्ली,

यूक्रेन को लेकर रूस और पश्चिमी देशों के बीच खुलकर जंग होने की बढ़ी आशंका के बीच बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने अच्छी शुरुआत की। पिछले 5 दिनों से जारी गिरावट के चलते बाजार को लो लेवल पर सपोर्ट मिल रहा है। इसके चलते सेंसेक्स ने 350 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। हालांकि आज भी बाजार पर यूक्रेन संकट का प्रेशर बने रहने की आशंका के चलते उथल-पुथल जारी है।

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्री-ओपन से ही ग्रीन थे। सेशन ओपन होने के बाद भी बाजार की तेजी बनी रही। हालांकि कुछ ही मिनटों के कारोबार के बाद सेंसेक्स की बढ़त 300 अंक से भी कम हो गई। सुबह 09:20 बजे सेंसेक्स करीब 250 अंक के फायदे में 57,550 अंक के आस-पास कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी करीब 90 अंक चढक़र 17,170 अंक के आस-पास था।

ग्लोबल मार्केट पर यूक्रेन संकट का प्रेशर बना हुआ है। तेजी से बदल रहे घटनाक्रमों और जंग के बने हालातों के चलते इन्वेस्टर्स घबराए हुए हैं। कल डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 600 अंक तक की गिरावट देखने को मिली थी। आज एशियाई बाजार मिक्स्ड ट्रेड कर रहे हैं। दक्षिण कोरिया का कोस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट मामूली तेजी में हैं, जबकि कुछ अन्य प्रमुख एशियाई बाजार गिरे हुए हैं।

इससे पहले मंगलवार को बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिली थी। शुरुआती कारोबार में करीब 1000 अंक गिरने के बाद अंतत: सेंसेक्स 382.91 अंक (0.66 फीसदी) के नुकसान में 57,300.68 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 114.45 अंक (0.67 फीसदी) के नुकसान के साथ 17,092.20 अंक पर बंद हुआ था। यह बाजार में लगातार पांचवें दिन की गिरावट थी। सोमवार को कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 149.38 अंक (0.26 फीसदी) गिरकर 57,683.59 अंक पर रहा था। निफ्टी 69.65 अंक (0.40 फीसदी) के घाटे के साथ 17,206.65 अंक पर बंद हुआ था। पिछले सप्ताह 5 में से 4 सेशन में बाजार को नुकसान उठाना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *