नगर निगम में पालतू कुत्तों का कराना होगा पंजीकरण

रुड़की

आने वाले दिनों में पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य होने जा रहा है। नगर निगम इसकी तैयारी कर रहा है। इसके बाद नगर निगम में पालतू कुत्तों का पंजीकरण करना अनिवार्य हो जाएगा। लोगों को पंजीकरण शुल्क भी देना होगा। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों के भीतर इस व्यवस्था को शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि अभी तक पालतू जानवरों का पंजीकरण नगर निगम में नहीं किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *