चंद्रशेखर आजाद के विचारों को अपनाए युवा

 

पिथौरागढ़। नगर में विभिन्न संगठनों ने चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। रविवार को नगर के नेड़ा क्षेत्र में हुए कार्यक्रम में डॉ. तारा सिंह ने बच्चों को चंद्रशेखर आजाद के बारे में बताया। उन्होंने आजाद को एक सच्चा देशभक्त, क्रांतिकारी बताते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। यहां नीरज धामी, मयंक शर्मा, करिश्मा, शौर्य महरा, नेहा चंद, दक्ष सोराड़ी, सुनीता ओली, किरण, मंगल सिंह, चेतन भट्ट, भागीरथी सामंत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *