कांवड़ियों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया
रुड़की। हरिद्वार से गंगाजल की कांवड़ लेकर पैदल लौट रहे कांवड़ियों के निशुल्क इलाज के लिए लक्सर में रुड़की तिराहे पर निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। डॉ. रवि सैनी व डॉ. मंजू सैनी ने शिविर की शुरुआत की। कहा कि लोगों को हमेशा सामाजिक कार्यों में योगदान करना चाहिए। बताया कि शिविर में दो दिन में छह सौ कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा दी गई है।
