खुखरी के साथ आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर। रविवार को सहसपुर थाना पुलिस की टीम गश्त पर थी। तड्के गश्त से लौट रही पुलिस की टीम को जामा मस्जिद सहसपुर को जाने वाली गली में एक संदिग्ध नजर आया। पुलिस ने संदिग्ध को दबोचकर उसकी तलाशी ली। तलाशी में आरोपी से खुखरी बरामद हुई। आरोपी वाजिद उर्फ सोनू पुत्र साजिद निवासी सलीम कोटे वाली गली सहसपुर को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष विनोद सिंह राणा ने बताया कि आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा। बताया कि आरोपी के खिलाफ सहसपुर थाने में आर्म्स ऐक्ट और एनडीपीएस ऐक्ट के तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आरोपी कोर्ट से हाल में जमानत पर छूटा था और फिर से आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *