विकासनगर। इनरव्हील दून विकास की ओर से शुक्रवार को तेलपुर में महिला समूह को स्वरोजगार के लिए आटा चक्की मशीन दी गई। इसके साथ ही महिलाओं को ब्यूटीशियन किट और शॉल भी प्रदान की गई। इस दौरान क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन गुरप्रीत कौर, रुचि, अलका, ममता, छवि, सीमा, प्रकाश कौर, वंदना आदि मौजूद रहे।