खुखरी के साथ गिरफ्तार किया
विकासनगर। कोतवाली पुलिस की टीम ने शुक्रवार तड़के गश्त के दौरान शक्ति नहर किनारे पुल नंबर दो भीमावाला के पास से एक संदिग्ध को दबोच लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उससे खुखरी बरामद की गई। पुलिस ने सोनू त्यागी पुत्र सुभाष निवासी टोंस कॉलोनी डाकपत्थर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
