पीएम मोदी की शिक्षा नीति में गांधी जी के विचारों का समावेश रू गृह मंत्री अमित शाह
अहमदाबाद
दांडी यात्रा के 92 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज अहमदाबाद के कोचरब आश्रम पहुंचे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शिक्षा नीति में गांधी जी के विचारों का समावेश हैद्य दांडी यात्रा एक ऐसा आंदोलन था, जिसने दुनियाभर के आंदोलनों में एक अलग पहचान बनाईद्य इतने बड़ा देश और उस समय कॉम्युनिकेशन के कोई साधन नहीं थेद्य गांधी जी बोले तो उसका लाइव सुनने की कोई व्यवस्था नहीं थीद्य अंग्रेजों के डर की वजह से अखबारों में कुछ प्रकाशित नहीं होता था, लेकिन गांधी जी जो बोलते थे उनके शब्दों में इतनी शक्ति थी कि वह देश के कोने कोने तक पहुंच जाती थीद्य गांधी जी दांडी यात्रा कर देशभर में चेतना जगाई और उस वक्त अंग्रेज भी उनकी दांडी यात्रा को रोक नहीं पाएद्य यह थी सत्य और कर्त्तव्यनिष्ठा की ताकतद्य अमित शाह ने कहा कि आज मोदी शिक्षा जो शिक्षा नीति लेकर आए है, वह मौजूदा दौर की जरूरत के मुताबिक हैद्य जिसमें गांधी ने शिक्षा को लेकर जो विचार व्यक्त किए थे, उसे इसमें शामिल किया गया हैद्य उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव को देश में तीन तरीकों से मनाने की शुरुआत की हैद्य इस महोत्सव के अंतर्गत आजादी के योद्धाओं के नाम, उनके काम और बलिदान का परिचय आज की पेढी को देना और भारत की आजादी के बाद के 75 साल की यशस्वी यात्रा को लेकर लोगों में विश्वास जगाने और 75वें वर्ष पर एक संकल्प लेना कि देश की आजादी के 100 साल पूर्ण होने पर देश दुनियाभर में पहले स्थान पर होद्य इस मौके पर अमित शाह ने सात दिन की साइकिल यात्रा का प्रारंभ करायाद्य साइकिल यात्रा में 12 लोग शामिल हैं जो 7 दिन बाद दांडी पहुंचेंगेद्य बता दें कि दांडी यात्रा की स्मृति में प्रति वर्ष प्रतिकात्मक दांडी यात्रा का आयोजन किया जाता हैद्य इस बार आयोजित साइकिल यात्रा का केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रारंभ कराया और यात्रियों से कहा कि वे जिस गांव में रात्रि विश्राम करें, वहां एक बैठकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेद्य गांव को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तैयार करेंद्य इस साइकिल यात्रा के जरिए फिर एक बार गांधी विचारों से चेतना जगाने का प्रयास करेंद्य गांधी जी के विचार हमेशा जीवित रखना यह हम सभी की जिम्मेदारी है
