महात्मा गांधी की दांडी नमक सत्याग्रह ने किया जन चेतना जगाने का कार्य

देहरादून, 12 मार्च। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव महेश जोशी ने कहा है कि आज ही के दिन महात्मा गांधी के नेतृत्व में निकाली गई नमक सत्याग्रह यात्रा जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में चल पड़े। उन्होंने कहा कि साबरमती से दांडी नवसारी तक की 390 किलोमीटर की यात्रा ने लोगों को ब्रिटिश नमक कानून के विरोध करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि जिसने सम्पूर्ण भारत में लोगों को एकजुट करने का कार्य किया, जिसने ब्रिटिश सरकार को हिला कर रख दिया और यह भारत की स्वतंत्रता आंदोलन में मील का पत्थर साबित हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश जोशी ने कहा कि दांडी नमक सत्याग्रह के ऐतिहासिक दिन पर महात्मा गांधी द्वारा 12 मार्च 1930 को अंग्रेजो के नमक कानून के विरोध में सत्याग्रह दांडी मार्च किया गया। जिसमें महात्मा गांधी की अगुआई में हजारों महिलाएं पुरुष चल पड़े थे जो देश के इतिहास में सबसे बड़ा आंदोलन था जिससे अंग्रेज सरकार की नींव हिल गई जिसकी संपूर्ण विश्व में काफी प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि उनकी अद्भुत नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होकर उनके अहिंसात्मक तरीके से पतले दुबले शरीर के व्यक्ति की अद्भुत नेतृत्व क्षमता से अंग्रेज शासकों की जड़ें हिल गई। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की दांडी नमक सत्याग्रह ने जन चेतना जगाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की दांडी यात्रा आज के युग में भी प्रासंगिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *