कांग्रेस को 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच मिलेगा नया अध्यक्ष

नई दिल्ली

कांग्रेस पार्टी की ओर से एक अहम सूचाना आ रही है। दरअसल, कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव पहले से ही चल रहे हैं और पार्टी को 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच नया अध्यक्ष मिलेगा। इसके बाद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्ण सत्र में अक्टूबर तक सीडब्ल्यूसी के चुनाव होंगे। कांग्रेस पार्टी 1 नवंबर को सदस्यों के लिए नामांकन अभियान शुरू किया और यह 22 मार्च तक चलेगा। इसके बाद जिला कांग्रेस समितियां विभिन्न पार्टी निकायों के सदस्यों और पात्र उम्मीदवारों की सूची एक अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच प्रकाशित करेंगी, इसके बाद प्रखंड स्तर पर अध्यक्ष और कार्यकारिणी समितियों का चुनाव होगा। यह प्रक्रिया 16 अप्रैल से 31 मई के बीच पूरी की जाएगी। स्थानीय अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और कोषाध्यक्षों के निर्णय के लिए कांग्रेस जिला समिति स्तर पर चुनाव एक जून से 20 जुलाई के बीच होंगे। पीसीसी में 21 जुलाई से 22 अगस्त के बीच चुनाव होंगे।
कांग्रेस संगठनात्मक कमजोरी के कारण विस चुनाव हारी-
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चैधरी ने एक बातचीत में स्वीकार किया कि कांग्रेस संगठनात्मक कमजोरी के कारण हार गई, लेकिन कहा कि पार्टी नेतृत्व में बदलाव की कोई जरूरत नहीं है। चैधरी ने कहा, श्हमारी पार्टी में संगठनात्मक कमजोरी है और यही वजह है कि हम हारे हैं।श् उन्होंने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *