बाल कल्याण समिति चमोली की अध्यक्ष बनीं हेमलता भट्ट

चमोली। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास द्वारा बाल कल्याण समिति चमोली के अध्यक्ष सहित 4 सदस्यों का चयन हुआ है। राज्यपाल द्वारा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष समेत 4 सदस्यों की नियुक्ति का शासनादेश जारी हो गया है। जिसमें बाल कल्याण समिति चमोली के अध्यक्ष पद पर हेमलता भट्ट, सदस्य पद पर ऊषा रावत, राजेन्द्र सिंह नेगी, अरविन्द पुरोहित, पान सिंह रावत की नियुक्ति हुई है। समिति के अध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष तक का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *