कानूनी अधिकार चाहिए तो कर्तव्य भी निभाएं – एसडीएम
रुड़की। निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति ने आदर्श नगर मोहल्ले में विधिक साक्षरता शिविर लगाया। इसमें अधिवक्ताओं ने लोगों को उनके कानूनी अधिकार की जानकारी दी। बाद में गरीब परिवार के बुजुर्ग लोगों को मुफ्त कंबल बांटे गए। साथ ही एक दिव्यांग को ट्राइसाइकिल भी दी गई।
एसडीएम वैभव गुप्ता और सीओ बीएस चौहान ने दीपक जलाकर समिति के दसवें स्थापना दिवस पर आयोजित शिविर की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि संविधान ने हर व्यक्ति को बराबरी का अधिकार दिया है लेकिन लोगों को अपने अधिकारों के साथ ही देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। समिति के अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने ससुराल में विवाहित महिला के अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस से शिकायत करने की प्रक्रिया के बारे में बताया।
लक्सर एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने बुजुर्ग माता-पिता के अधिकार की जानकारी दी। कहा कि बुजुर्ग होने पर बेटे से कानूनी तौर पर भी आजीविका का खर्च मांगा जा सकता है। समिति के सचिव मनोहर भट्ट ने युवाओं में नशे के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताई। कहा कि नशे की वजह से युवा बाद में अपराध की दुनिया मे कदम रख रहे हैं।
अधिवक्ता अजय वर्मा ने उपभोक्ता के अधिकारों के बारे में बताया। युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय महामंत्री रविदेव शास्त्री, डॉ. यशपाल अग्रवाल, डॉ. उमादत्त शर्मा, कश्मीरी लाल ठकराल, बीना रस्तोगी, अपनीश सैनी, दिनेश कुमार, नीरज सागर, प्रदुम्न अग्रवाल, कमला पांडे, बबली देवी, आशीष विश्वकर्मा, वसीम सलमानी, सोनू पालीवाल, संजीव कुमार, अंकित चौधरी, लोकेश चौधरी, आकिल हसन, मौहम्मद आलम ने भी उपयोगी जानकारी दी। बाद में बुजुर्ग गरीब लोगारें का कंबल व एक दिव्यांग को ट्राइसाइकिल दी गई
