केंद्रीय सहकारी बैंक में हुए 200 करोड़ के घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग

शिवपुरी,

जिले के केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा कोलारस में 200 करोड़ से अधिक की राशि के घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है। शिवपुरी नगर पालिका के पूर्व सीएमओ और वरिष्ठ नागरिक रामनिवास शर्मा ने मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान को भोपाल में यह पत्र सौंपा है। केंद्रीय सहकारी बैंक घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग के लिए सीएम को पत्र लिखा गया है। शिवपुरी नगर पालिका के पूर्व सीएमओ और वरिष्ठ नागरिक रामनिवास शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भोपाल में एक पत्र सौंपा है। जिसमें मांग की गई है कि शिवपुरी जिले के केंद्रीय बैंक मर्यादित शाखा कोलारस में 200 करोड़ से अधिक की राशि के घोटाले की जांच सीबीआई से कराई जाए। मुख्यमंत्री को सौंपे गए पत्र में रामनिवास शर्मा ने कहा है कि इस घोटाले में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं और इस बैंक घोटाले से सहकारिता की कार्यप्रणाली का धक्का लगा है। इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस बैंक घोटाले में निचले स्तर से कर्मचारियों के साथ-साथ बैंक के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, क्योंकि वरिष्ठ अधिकारी इतने दिनों से क्या कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *