केवी में पीटीए बैठक संपन्न
चमोली। केंद्रीय विद्यालय गौचर में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। समिति के अध्यक्ष हफीजुल्लाह सिद्दीकी, कमाडेंट 8वीं वाहिनी भा.ति.सी.पु. गौचर की अध्यक्षता में विद्यालय के प्राचार्य संदीप त्यागी ने के विगत वर्ष (2022-23)के परीक्षा परिणाम, विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों, उपलब्धियों तथा विद्यालय के अन्य मुद्दों से सभी को अवगत कराया। विद्यालय को और अधिक उन्नत बनाने के लिए अध्यक्ष महोदय तथा समिति के अन्य सदस्यों के सुझावों को स्वीकार किया गया। अंत में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अंकुश डंडरियाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।
