जल संस्थान को 12 साल बाद मिली ऑटो स्लेब मशीन
रुद्रपुर। 12 साल बाद जल संस्थान को ऑटो स्लैब मशीन मिल गई है। पानी की जांच करने के लिए प्रयोगशाला में सिर्फ एक मशीन थी, लेकिन वह भी काफी पुरानी हो चुकी थी। विभाग को देहरादून से नई ऑटो स्लैब मशीन दे दी गई है। इसके साथ ही एक मशीन हल्द्वानी और एक पिथौरागढ़ के लिए भी यहां से मशीन रवाना हुई है। जल संस्थान को वर्ष 2010 में एक ऑटो स्लैब मशीन दी गई थी। 12 वर्ष तक इसी एक मशीन से ही पानी की जांच कर रही थी। अभी कुछ समय से मशीन में कुछ तकनीकी खराबी भी आ गई थी। इसके साथ ही मार्च खत्म होने के साथ ही अब जल संस्थान को हर जगह नई मशीनें दी जा रही हैं। इसी के चलते रुद्रपुर में भी एक ऑटो स्लैब मशीन दी गई है। प्रयोगशाला के कैमिस्ट बीसी उप्रेती ने बताया कि इस मशीन के जरिए बैक्टीरिया की जांच की जाती है। यह मशीन 115 डिग्री सेल्सियस पर हीट कर बैक्टीरिया को खत्म कर देती है। उन्होंने बताया कि काफी समय से एक मशीन से काम चलाया जा रहा था। अभी हाल ही में इस मशीन में तकनीकी दिक्कत आई थी। जिसके बाद नई मशीन को देहरादून के सेंट्रल स्टोर से मंगवाई गयी है।
