झनकट चुनाव संचालन समिति का हुआ गठन
रुद्रपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के झनकट के चुनाव कार्यक्रम के लिए चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया है। इस दौरान एक बैठक भी हुई जिसमें चुनाव पर रूपरेखा तैयार की गई। जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी ने बताया कि झनकट में होने वाले व्यापार प्रतिनिधि मंडल की चुनाव संचालन समिति में भगवत सिंह, मुरारी लाल अग्रवाल, भोपाल सिंह और चरणजीत सिंह विरडी को रखा गया है। इसके साथ ही जिला चुनाव संचालन समिति में चुनाव पर्यवेक्षक खटीमा से अनिल बत्रा, सतपाल गाबा किच्छा और खटीमा से महेश जोशी को बनाया गया है। इसके साथ ही कार्यक्रम की रूपेरखा तय की गई। जिसमें बताया गया कि 26 मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन शुभम ट्रेडर्स पर किया जाएगा। इसके साथ ही 27 से 28 मार्च को मतदाता सूची पर आपत्ति शाम पांच बजे तक की जाएगी। वहीं 29 मार्च को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। वहीं 31 मार्च को नवीन मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसके साथ ही दो अप्रैल को सुबह 10 बजे से तीन बजे तक नामांकन कराए जाएंगे। इसके अलावा तीन अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। चार अप्रैल को नाम वापसी और शाम चार बजे तक फाइनल प्रत्याशी की सूची जारी की जाएगी। इसके अलावा 10 अप्रैल को सुबह आठ बजे से तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। वहीं चार बजे से मतगणना परिणाम भी आएंगे।
