पति को पेड़ से बांधकर पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो नाबालिग सहित 10 लोगों को गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर जिले में नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव में व्यक्ति को पेड़ से बांधकर उसकी पत्नी के साथ चार लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो नाबालिग सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक (नगर) अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दो नाबालिग सहित दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज की हैं, कि गत दिवस वह पति के साथ अपने मायके से अपनी ससुराल लौट रही थी, तभी दस लोगों ने रास्ते में उन्हें रोककर उन्हें आम के बगीचे के पास ले गए। पीडि़ता का आरोप है कि बगीचे में उसके पति को पेड़ से छह लोगों ने बांधा और चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। विजयवर्गीय ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर इस संबंध में दस लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ पंकज पंत के मुताबिक पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष जल्द दर्ज कराया जाएगा।
