भाजपा में होता है कार्यकर्ताओं का सम्मान : अग्रवाल
रुड़की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के साथ लक्सर नगर और देहात मंडल की कार्यकारिणी में पदाधिकारी बनाए गए और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। लक्सर नगर मंडल अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने समारोह की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भाजपा में सबसे अधिक सम्मान कार्यकर्ताओं का होता है। उनकी मेहनत से ही भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। भाजपा इन उपलब्धियों के दम पर चुनाव लड़ेगी और पहले से अधिक बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं के बारे में जानकारी देने का आह्वान किया। इसके बाद लक्सर नगर मंडल के अध्यक्ष के अलावा जसवीर सिंह, अरविंद सैनी, बिजेंद्र पांचाल, प्रशांत पाराशर, महामंत्री संजीव पुंडीर, देवेंद्र चौधरी, मंत्री निशांत भसीन, अरविंद कल्याणी, पंकज कश्यप, पूनम वाल्मीकि, संजना, कोषाध्यक्ष अमित धीमान, मीडिया प्रभारी पंकज गुप्ता, आईटी संयोजक रामकुमार गुप्ता, सोशल मिडिया संयोजक अर्जुन शर्मा, लक्सर देहात मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह उपाध्यक्ष रोहताश सैनी, मोहनलाल कश्यप, प्रदीप गुप्ता, शिवकुमार उपाध्याय, महामंत्री पवन चौहान, दीपक सैनी, मंत्री अनुज शर्मा, अजय कुमार, आशीष सिंघल, राजेंद्र सिंह, कमलेश धीमान, कोषाध्यक्ष संदीप सैनी, मीडिया प्रभारी अजय कुमार, आईटी संयोजक ललित कुमार, सोशल मीडिया संयोजक सागर सैनी का स्वागत किया गया।
