बाईक स्लिप होने ओर तबीयत बिगडने से गई दो की जान

भोपाल……

राजधानी के दो अलग अलग थाना क्षेत्रो मे बाईक स्लिप होने ओर अचानक तबीयत बिगडने से दो लोगो की जान चली गई। टीटी नगर पुलिस ने बताया कि इलाके मे स्थित प्लेटिनम प्लाजा के पास निर्मल जैन पिता आरएस जैन (60) निवासी शाहपुरा की गाडी बीती 12 फरवरी को अचान स्लिप हो गई थी। हादसे मे उन्हे गंभीर चोटें आई थी, जिन्हे उपचार के अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनकी हालत लगातार नाजूक होती गई आखिरकार शनिवार रात उन्होने दम तोड दिया। उधर अरेरा हिल्स पुलिस के अनुसार विष्णु नारायण मिश्रा।  (59) निवासी भीम नगर प्रायवेट काम करते थे।  शनिवार को वो घर पर ही थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई ओर वो बेहोश होकर गिर गए थे। परिवार वालो ने उन्हे तुरंत ही इलाज के लिये नजदीक के अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डाक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत हो जाने की आशंका जताई है। दोने मामलो मे पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जॉच शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *