डीएम ने लोनिवि से मांगी प्रगति कार्यों की रिपोर्ट

नई टिहरी। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव की ओर अपने विवेकाधीन कोष से लोनिवि को आवंटित की गई धनराशि से हुये कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। लोनिवि बौराड़ी के ईई डीएम गुप्ता ने बताया डीएम द्वारा विवेकाधीन कोष से अवमुक्त किये 9 लाख 60 हजार की धनराशि से उत्तरकाशी-लंबगांव- घनसाली -तिलवाडा मोटर मार्ग के किमी-66 में बेस्टवाल के साथ सुरक्षात्मक कार्य किये गये हैं। बताया धनराशि का शतप्रतिशत व्यय कर लिया गया है। निर्माण कार्यों का स्थलीय और भौतिक निरीक्षण भी किया गया है, कार्य की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कर समस्त कार्यों को मानकों के अनुरूप बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *