हंस फाउंडेशन ने दिव्यांगों को वस्त्र दिए
चम्पावत। हंस फाउंडेशन ने दिव्यांग बच्चों को वस्त्र भेंट किए। रविवार को हंस फाउंडेशन की संस्थापक करुणामयी माता श्री मंगला के जन्मदिन पर मुख्य अतिथि एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने वस्त्र वितरित किए। यहां अनिल चौधरी, नितेश भट्ट, रजत सिंह, ईशु अग्रवाल, अमित कुमार, मुन्नी नेगी, रश्मि चौहान, अमित कुमार, युवराज कोहली, अनिल मुरारी, ऋषभ सिंह, फैसल सिद्दीकी, करन सिंह, दरबान सिंह महर, सौरभ गिरी मौजूद रहे।
