नई अनाज मंडी में फसल की खरीद प्रक्रिया शुरू करवाई

पटियाला

सरहिद रोड स्थित वार्ड 14 में नई अनाज मंडी में यूथ कांग्रेस पंजाब के महासचिव मोहित मोहिदरा व कौंसलर रिची डकाला ने गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू करवाई। इसी दौरान विश्व सेहत दिवस को समर्पित कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। मोहिदरा ने कहा कि कोविड-19 संबंधी सरकार की ओर से जारी निर्देशों का हम सबको पालन करना चाहिए। इससे हम अपने सहित अपने परिवार व दोस्तों को सुरक्षित रख सकते है। इस दौरान कौंसलर रिची डकाला ने कहा कि हर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंडियों में फसल की खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस दौरान किसानों की समस्याओं को विशेष तौर पर हल किया जाएगा। इस दौरान ब्लाक प्रधान बिशन नगर सौरव शर्मा, जिला महासचिव नितिन गोयल, जिला महासचिव अजमल खान, जिला सचिव हरनीत बाबी, चेयरमैन अशोक कुमार, डा. संजय पाठक, हरजीत सिंह साहली, हरजिदर सिंह, प्रधान शाम लाल मित्तल, विपन कोहली, डा.अनिल कपूर, गौरव सूद, सुधीर पंत, शिव कुमार, राहुल दुग्गल, रीधम शर्मा, हेमंत पाठक के अलावा आदि वर्कर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *