मोहाली में मेयर बनते ही आरोपों से घिरे अमरजीत
मोहाली
मोहाली नगर निगम को सोमवार को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर मिल चुका है। लेकिन इसके बाद अब आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो गया है। विपक्षी दल के नेता कांग्रेस पार्टी के मेयर पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
विपक्षी दल के पार्षदों ने अमरजीत सिंह जीती सिद्धू के मोहाली नगर निगम मेयर चुने जाने पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोहाली शहर के फर्स्ट पर्सन ऐसे व्यक्ति को बना दिया गया है जिस पर हत्या का मामला है। जोकि हत्या आरोपित है। विपक्ष दल के पार्षद सुखदेव सिंह पटवारी, पार्षद मंजीत सिंह सेठी और महिला पार्षदों ने कहा कि 27 महिलाएं नगर निगम चुनाव जीत कर हाउस में पहुंची। लेकिन किसी एक को भी कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई। इससे साफ है कि जो पचास फीसद आरक्षण की बात सरकार कर रही है वे सिर्फ सरकारी एंजेडा है। किसी एक भी महिला को कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई। पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर ऋषभ जैन की पत्नी चैथी बार चुनाव जीत कर सदन में पहुंची है। महिला पार्षदों ने सवाल उठाया कि किसी महिला को जिम्मेदारी क्यों नहीं दी गई । क्या स्वास्थ्य मंत्री व उनके परिवार के सदस्यों को लगता है कि महिलाएं हाउस चलाने में सक्षम नहीं है।
