पंचायत सचिव की शिकायत की
रुडकी। सुल्तानपुर के मदन, दिलशाद, मजीद, गुनशनवाब अली, सुहैल, माजिद, महेंद्र, विकास कुमार, सलमान, सुल्तान, नितिन कुमार, मुजफ्फर राणा, अमानत, इरफान, जावेद, प्रेमचंद, मोहन सिंह, वासिद अली ने एसडीएम लक्सर वैभव गुप्ता से मिलकर बताया कि हरिद्वार की सभी पंचायतों में प्रधानों का कार्यकाल एक साल पहले खत्म हो गया था। तब से पंचायत सचिव ही सारे काम देख रहे हैं। आरोप लगाया कि उनके गांव में तैनात सचिव महीने में एक बार भी गांव के पंचायतघर में बने अपने कार्यालय में नहीं आता है। इससे गरीब और बुजुर्ग लोगों को अपने जरूरी काम कराने में परेशानी हो रही है। अगर कोई सचिव से आने को कहता है तो वह मारपीट कर धमकी देता है। शिकायत पर एसडीएम गुप्ता ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
