दून शहर को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए चलाया अभियान
देहरादून। नगर निगम की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत गुरुवार को देहरादून शहर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए अभियान चलाया गया। निगम ने अभियान में सौ स्कूलों के बच्चों को शामिल करने का लक्ष्य रखा है। अब तक 88 स्कूल अभियान में शामिल होने पर सहमति जताई है। 25 स्कूलों में कार्यक्रम भी हो चुके हैं। मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि अभियान में बेहतर कार्य करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। नगर आयुक्त अभिषेक रूहेला ने अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने वाले स्कूलों का निगम की ओर से आभार जताया है। उन्होंने शहरवासियों से दून की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में निगम का सहयोग करने की अपील की है।
