कोरोना काल में अभिभावकों ने चलाया बुक एक्सचेंज अभियान
मुरादाबाद
मुरादाबाद पेरेंट्स ऑफ आल स्कूल की ओर से बुक्स एक्सचेंज अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अब तक 800 से अधिक अभिभावकों की बुक्स बदली जा चुकी हैं। संस्था की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप व ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से बुक्स एक्सचेंज का अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अभिभावक बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। अपनी बुक्स दूसरे अभिभावकों से अदला बदली कर रहे हैं।
संयोजक अनुज गुप्ता ने बताया कि अभिभावकों ने अपनी बुक्स दूसरे अभिभावक को देकर और दूसरे अभिभावक से अपने बच्चे के लिए बुक्स लेकर कम से कम अपने और दूसरे के सात हजार रुपये बचाए और साथ ही साथ पार्यवरण को होने वाले नुकसान को भी बचाया। कविता सचदेवा ने कहा कि बुक्स रद्दी में बेचने से केवल 10-20 रुपए ही मिलते हैं, जबकि किसी दूसरे अभिभावक को बुक्स देने से हम उनके पैसे बचा सकते हैं। साथ ही खुद के बच्चे के लिए भी किसी से सहयोग ले सकते हैं। हिमांशु रस्तोगी ने कहा कि मुझे अपने बेटे की पुरानी बुक्स किसी दूसरे अभिभावक को देते समय बहुत ही ख़ुशी महसूस हुई। वैभव गुप्ता ने भी सभी अभिभावकों से अपील की कि सभी इस कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और एक दूसरे की सहयोग करें।
