ई- कचरा प्रबंधन को लेकर दिए सुझाव
देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (यूकॉस्ट) और नेशनल मिशन ऑन हिमालयन स्टडीज की ओर से बुधवार को देहरादून और रुद्रप्रयाग में चल रही इलेक्ट्रॉनिक कचरा परियोजना को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में ई कचरा प्रबंधन के लिए बन रहे मोबाइल एप्लीकेशन की प्रगति पर चर्चा की गई। महानिदेशक डॉ राजेंद्र डोभाल ने ई कचरा प्रबंधन पर बन रहे मोबाइल एप्लीकेशन की प्रगति और क्षेत्र में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एप्लीकेशन को लेकर सुझाव दिए। इस दौरान संयुक्त निदेशक डॉ डीपी उनियाल, डॉ बीपी पुरोहित, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी आशुतोष मिश्रा, डॉ मनमोहन रावत, स्पेक्स के डॉ बृजमोहन शर्मा, नीरज उनियाल, अमित पोखरियाल, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के डॉ श्वेतांक, प्रदीप तिवारी, दीपिका डिमरी आदि मौजूद रहे।
