स्कूल ने छुट्टी का समय तीन शिफ्ट में किया, पुलिस ने आभार जताया

 

देहरादून। यातायात का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। स्कूलों की छुट्टी के दौरान जाम की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। पुलिस ने स्कूलों को छुट्टी का समय शिफ्ट में करने के लिए पत्र लिखे हैं। कुछ स्कूलों ने इस पर अमल करना शुरू कर दिया है।

पुलिस के आग्रह पर ब्राइटलैंड स्कूल ने बच्चों के स्कूल आने व छूटने के समय मे परिवर्तन करते हुए तीस-तीस मिनट का समय अंतराल दिया है। सभी स्कूल और कॉलेजों के नियमित रूप से संचालित होने से सुबह स्कूल के खुलने व दोपहर में स्कूल के छूटने के समय मुख्य मार्गों पर वाहनों के बढ़ते दबाव के मद्देनजर एसएसपी के निर्देश पर प्रमुख स्कूल-कालेजों के संचालकों से वार्ता की गई। पुलिस ने जूनियर विंग व सीनियर विंग की कक्षाओं की समय सारणी में बदलाव करने का आग्रह किया। अनुरोध पर ब्राइटलैंड स्कूल ने तीन शिफ्ट में स्कूल की छुट्टी करने का फैसला लिया है। इसमें 30- 30 मिनट का अंतराल दिया गया है। जो कि पूर्व में मात्र 10 मिनट था। इसके लिए जिला पुलिस ने उनका आभार व्यक्त किया गया है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *